Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण रेलवे में 4471 पदों पर बम्पर भर्ती, 10वीं/ITI पास करें आवेदन


Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक युवाओं के लिए दक्षिण रेलवे (Southern Railway) की ओर से एक बम्पर भर्ती का ऐलान किया गया है। Southern Railway ने Apprentices Act, 1961 के अंतर्गत विभिन्न मंडलों, कार्यशालाओं और इकाइयों में ‘Act Apprentice’ प्रशिक्षण के लिए अधिसूचना संख्या 01/2026 जारी कर दी है।

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 Online Form for 4471 Posts

इस भर्ती के तहत कुल 4471 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट भरे जाएंगे, जिनमें Fresher श्रेणी के 163 और Ex-ITI श्रेणी के 4308 पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 से 27 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले भौगोलिक पात्रता (Geographical Eligibility) को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह भर्ती पूरे भारत के लिए नहीं है。

Table of contents(toc)

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 Overview

विवरण जानकारी
विभाग Southern Railway
अधिसूचना संख्या 01/2026
फाइल संख्या CPB/P1/98/Act
/TP/Vol.XXI
अधिसूचना जारी होने की तिथि 28 अगस्त 2026
प्रशिक्षण का नाम Engagement of Act Apprentices
श्रेणी Fresher और Ex-ITI
Fresher प्रशिक्षण स्लॉट 163 पद
Ex-ITI प्रशिक्षण स्लॉट 4308 पद
कुल प्रशिक्षण स्लॉट 4471 पद
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026, 5:00 pm
चयन प्रक्रिया शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट
आवेदन शुल्क ₹100
आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in

भौगोलिक पात्रता: कौन कर सकता है आवेदन?

महत्वपूर्ण सूचना: यह भर्ती पूरे भारत के उम्मीदवारों के लिए खुली नहीं है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य राज्य इस पात्र क्षेत्र की सूची में शामिल नहीं हैं। केवल Southern Railway के भौगोलिक क्षेत्राधिकार में रहने वाले निम्नलिखित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं:

क्र.सं. पात्र राज्य / क्षेत्र (Eligible States/Regions)
1 संपूर्ण तमिलनाडु (Tamil Nadu)
2 संपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (Puducherry)
3 संपूर्ण केरल (Kerala)
4 अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (Andaman & Nicobar Islands)
5 लक्षद्वीप (Lakshadweep)
6 आंध्र प्रदेश के केवल SPSR Nellore और Chittoor जिले
7 कर्नाटक का केवल Dakshina Kannada जिला

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026 Details

अधिसूचना के अनुसार Fresher और Ex-ITI श्रेणी में प्रशिक्षण स्लॉट इस प्रकार विभाजित किए गए हैं:

श्रेणी (Category) प्रशिक्षण स्लॉट (Total Posts)
Fresher 163
Ex-ITI 4308
दोनों श्रेणियों का कुल योग 4471

1. Fresher श्रेणी के प्रशिक्षण स्लॉट (163 पद)

इकाई (Unit) ट्रेड और स्लॉट कुल
Carriage & Wagon Works, Perambur Fitter-40, Welder-20, Painter-20 80
Central Workshop, Ponmalai Fitter-25, Welder (G&E)-18 43
S&T Workshop, Podanur, Coimbatore Fitter-20 20
Railway Hospital, Perambur MLT Radiology-3, MLT Pathology-8, MLT Cardiology-9 20
कुल 163

2. Ex-ITI: Carriage & Wagon Works समूह (1528 पद)

इकाई / विभाग ट्रेड और प्रशिक्षण स्लॉट कुल
Carriage & Wagon Works, Perambur Fitter-100, Welder-80, Painter-20, MMV-20, MMTM-10, COPA/PASAA-20 250
Chennai Division-Personnel PASAA-25 25
ELEC/RS/RPM Fitter-30, Electrician-20, Welder-10, Mechanic R&AC-5 65
ELEC/RS/AVD Electrician-25, Fitter-25, Welder-27 77
ELS/RS/AJJ Advance Welder-4, Electrician-26, Electronics Mechanic-7, Fitter-25, Welder-4 66
DME/DSL/TNP Fitter-5, Diesel Mechanic-8, Electrician-5 18
ELEC/RS/TBM Electrician-17, Fitter-23, Welder-8, Carpenter-7, Electronics Mechanic-5 60
Mechanical C&W Fitter-187, Carpenter-3, Welder-7, Machinist-1, Painter-2 200
Engineering Fitter-44, Structural Welder-44, Gas Cutter-44, Painter-22, Carpenter-22, Draughtsman Civil-62, MMTM-44, COPA-53 335
Electrical Workshop, Perambur Electrician-50, Mechanic R&AC-25, Wireman-25, PASAA-10, Electronics Mechanic-20, SSA-5 135
Engineering Workshop, Arakkonam Fitter-14, Welder-7, Turner-7, Machinist-7 35
Engineering/HQ/SR Draughtsman Civil-20, COPA-11 31
Loco Works, Perambur Fitter-142, Welder-48, PASAA-20, Painter-18 228
Railway Hospital, Perambur PASAA-3 3
समूह का कुल योग 1528

3. Ex-ITI: Central Workshops, Ponmalai समूह (1292 पद)

इकाई / विभाग ट्रेड और प्रशिक्षण स्लॉट कुल
Central Workshops, Ponmalai Diesel Mechanic-40, Fitter-117, Welder-42, Machinist-29, MMV-15, Painter-19, Electrician-40, Mechanic R&AC-15, Electronics Mechanic-5, COPA-25 347
Madurai Division Electrician-42, Fitter-51, Welder-11, Personnel COPA-9, Engineering Fitter-36, Structural Welder-36, Gas Cutter-36, Painter-18, Carpenter-18, Draughtsman Civil-48, MMTM-36, Engineering COPA-42 383
Tiruchirappalli Division Personnel COPA-57, Fitter-78, Welder-2, Diesel Mechanic-32, Electrician-106, Electronics Mechanic-48, Engineering Fitter-32, Structural Welder-32, Gas Cutter-32, Painter-16, Carpenter-16, Draughtsman Civil-42, MMTM-32, Engineering COPA-37 562
समूह का कुल योग 1292

4. Ex-ITI: S&T Workshop, Podanur समूह (1488 पद)

इकाई / विभाग ट्रेड और प्रशिक्षण स्लॉट कुल
Palakkad Division Plumber-20, Carpenter-25, Welder-25, Painter-20, Electrician-60, Fitter-70, Mechanic R&AC-15, ICTSM-20, Instrument Mechanic-20, Electronics Mechanic-20, SSA-25, COPA-55, Draughtsman Civil-35, Structural Welder-26, Gas Cutter-26, MMTM-26 488
Salem Division Electrician-152, Turner-16, Welder-50, Fitter-75, Diesel Mechanic-15, Machinist-16, Wireman-37, COPA-39, Engineering Fitter-30, Structural Welder-30, Gas Cutter-30, Painter-15, Carpenter-15, Draughtsman Civil-42, MMTM-30, Engineering COPA-36 628
S&T Workshop, Podanur, Coimbatore Fitter-19, Turner-12, Machinist-6, Welder-15, Electrician-10, Electronics Mechanic-8, COPA-13 83
Trivandrum Division Welder-6, Electrician-23, Fitter-31, Carpenter-20, Electronics Mechanic-10, Plumber-10, Diesel Mechanic-10, Painter-10, Engineering Fitter-22, Structural Welder-22, Gas Cutter-22, Engineering Painter-11, Engineering Carpenter-11, Draughtsman Civil-32, MMTM-22, COPA-27 289
समूह का कुल योग 1488

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

गतिविधि तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि 28 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 28 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026
आवेदन बंद होने का समय शाम 5:00 बजे तक
दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट 15 अक्टूबर 2026 (अस्थायी / Tentative)

आवेदन शुल्क (Application Fee)

₹100 का प्रोसेसिंग शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

उम्मीदवार की श्रेणी प्रोसेसिंग फीस
सामान्य (General), OBC और EWS ₹100
SC / ST उम्मीदवार कोई शुल्क नहीं (₹0)
PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवार कोई शुल्क नहीं (₹0)
सभी महिला उम्मीदवार कोई शुल्क नहीं (₹0)

आयु सीमा और छूट (Age Limit)

आयु की गणना अधिसूचना जारी होने की तिथि यानी 28 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। सभी उम्मीदवारों के 15 वर्ष पूरे होने चाहिए।

  • Fresher श्रेणी: 22 वर्ष पूरे नहीं हुए हों (15 से 22 वर्ष)।
  • Ex-ITI और MLT: 24 वर्ष पूरे नहीं हुए हों (15 से 24 वर्ष)।
श्रेणी ऊपरी आयु सीमा में छूट
OBC-NCL 3 वर्ष
SC / ST 5 वर्ष
PwBD 10 वर्ष
PwBD के साथ OBC-NCL कुल 13 वर्ष
PwBD के साथ SC/ST कुल 15 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Fresher श्रेणी के लिए:

ट्रेड आवश्यक योग्यता
Fitter, Painter और Welder मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण
MLT Radiology, Pathology और Cardiology Physics, Chemistry और Biology विषयों के साथ 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों से उत्तीर्ण

Ex-ITI श्रेणी के लिए:

ट्रेड आवश्यक योग्यता
Fitter, Machinist, MMV, Turner, Diesel Mechanic, Carpenter, Painter, Welder, Wireman, Advance Welder, Plumber, Draughtsman Civil, Instrument Mechanic, Mechanic R&AC, Gas Cutter, MMTM और Structural Welder 10वीं में न्यूनतम 50% अंक तथा संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त ITI (NCVT/SCVT) प्रमाण पत्र
Electrician Science विषय के साथ 10वीं में न्यूनतम 50% अंक तथा संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त ITI (NCVT/SCVT)
Electronics Mechanic Physics, Chemistry और Mathematics के साथ 10वीं में न्यूनतम 50% अंक तथा संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT)
Secretarial Assistant और Stenographer English 12वीं उत्तीर्ण तथा संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त ITI (NCVT/SCVT)
ICTSM 10वीं उत्तीर्ण तथा संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त ITI (NCVT/SCVT)
COPA/PASAA 10वीं में न्यूनतम 50% अंक तथा NCVT द्वारा जारी Computer Operator and Programming Assistant का National Trade Certificate

(नोट: SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए 10वीं में न्यूनतम 50% अंकों की शर्त लागू नहीं होगी। Ex-ITI श्रेणी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास आवेदन करते समय ही संबंधित ट्रेड की ITI योग्यता होनी चाहिए।)

प्रशिक्षण की अवधि और स्टाइपेंड (Stipend)

श्रेणी / ट्रेड प्रशिक्षण अवधि मासिक स्टाइपेंड
10वीं पास Fresher (Welder) 1 वर्ष 3 महीने ₹8,200 प्रतिमाह
10वीं पास Fresher (Fitter, Painter) 2 वर्ष ₹8,200 प्रतिमाह
12वीं पास Fresher (MLT) 1 वर्ष 3 महीने ₹9,600 प्रतिमाह
Ex-ITI (सभी ट्रेड) नियमानुसार छूट मिलेगी ₹9,600 प्रतिमाह

(प्रशिक्षण के दूसरे वर्ष में निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेंड में 10% और तीसरे वर्ष में 15% की बढ़ोतरी का प्रावधान है।)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा:

  • Fresher उम्मीदवारों की मेरिट: 10वीं कक्षा के अंकों को 200 अंकों में परिवर्तित करके मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • Ex-ITI उम्मीदवारों की मेरिट: 10वीं के अंकों को 100 अंकों और ITI के अंकों को 100 अंकों में परिवर्तित किया जाएगा। दोनों को समान महत्व (50-50%) देते हुए कुल 200 अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।
  • MLT उम्मीदवारों की मेरिट: 12वीं (Higher Secondary) के अंकों को 200 अंकों में परिवर्तित करके मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

MLT विषयों को लेकर महत्वपूर्ण ध्यान दें: शैक्षणिक योग्यता वाली तालिका में MLT के लिए Physics, Chemistry और Biology लिखा गया है, जबकि चयन प्रक्रिया वाले खंड में Physics, Chemistry, Mathematics और Biology लिखा गया है। यह अंतर मूल अधिसूचना में ही मौजूद है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल और Southern Railway द्वारा जारी स्पष्टीकरण को प्राथमिकता दें।

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के समय निम्नलिखित मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे:

  • 10वीं अथवा 12वीं की अंकतालिका (2019-20 बैच वालों को विद्यालय से जारी अंक विवरण भी देना होगा)।
  • संबंधित ट्रेड का ITI और NCVT/SCVT प्रमाण पत्र।
  • योग्यता पूरी करने का मूल Transfer Certificate (TC)।
  • आवेदन का ऑनलाइन Acknowledgement प्रिंटआउट।
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC-NCL), यदि लागू हो।
  • PwBD प्रमाण पत्र (न्यूनतम 40% डिसेबिलिटी), यदि लागू हो।
  • निर्धारित प्रारूप में मेडिकल प्रमाण पत्र (Assistant Surgeon या उससे ऊपर के सरकारी डॉक्टर द्वारा हस्ताक्षरित)।

Southern Railway Apprentice 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले Southern Railway की आधिकारिक वेबसाइट (sr.indianrailways.gov.in) खोलें।
  2. वेबसाइट पर News & Updates अनुभाग में जाएं और Personnel Branch Information विकल्प खोलें।
  3. “Act Apprentice 2026-27” से संबंधित Notification and Apply लिंक चुनें।
  4. अपनी 10वीं, 12वीं और ITI की मार्कशीट के अनुसार सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. अपना फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. लागू होने पर ₹100 प्रोसेसिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद Acknowledgement का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें (इसे DV के समय प्रस्तुत करना होगा)।

LATEST JOBS & UPDATES
Loading latest posts…

Southern Railway Apprentice 2026 Important Links

विवरण (Event) लिंक (Action)
Online Application Start Date 28 August 2026
Last Date for Online Application 27 September 2026
Apply Online (Direct Link) Apply Now
Official Notification PDF Download Here
Official Website sr.indianrailways.gov.in
More Job Updates Jobalertrj.in
Join WhatsApp Channel Join Now

FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. Southern Railway Apprentice भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 4471 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट हैं, जिनमें 163 पद Fresher उम्मीदवारों के लिए और 4308 पद Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए हैं।

2. क्या इस भर्ती में राजस्थान, यूपी या बिहार के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

नहीं। यह भर्ती केवल दक्षिण रेलवे के भौगोलिक क्षेत्र (तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और आंध्र प्रदेश/कर्नाटक के कुछ जिले) के उम्मीदवारों के लिए है।

3. अप्रेंटिस फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?

पात्र उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 से लेकर 27 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

4. इस भर्ती के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता (Qualification) चाहिए?

Fresher श्रेणी के लिए 10वीं/12वीं पास (न्यूनतम 50% अंक) होना जरूरी है, जबकि Ex-ITI श्रेणी के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT) पास होना अनिवार्य है।

5. क्या इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) होगी?

नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

6. आवेदन शुल्क (Application Fee) कितना है?

सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए ₹100/- शुल्क है। जबकि SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए फॉर्म बिल्कुल फ्री है।

7. अप्रेंटिसशिप के दौरान कितना स्टाइपेंड (Stipend) मिलेगा?

10वीं पास फ्रेशर्स को ₹8,200 प्रतिमाह, और 12वीं पास फ्रेशर्स तथा Ex-ITI उम्मीदवारों को ₹9,600 प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। (दूसरे और तीसरे वर्ष में इसमें वृद्धि होगी)।


निष्कर्ष (Conclusion)

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 दक्षिण भारत के 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए रेलवे के साथ जुड़ने का एक बहुत ही शानदार मौका है। 4471 पदों की इस विशाल भर्ती में सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी, आपका चयन सीधे आपकी पिछली कक्षाओं की मेरिट के आधार पर किया जाएगा。

आवेदन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह भर्ती सम्पूर्ण भारत के लिए नहीं है; केवल नोटिफिकेशन में बताए गए राज्यों और जिलों के अभ्यर्थी ही पात्र हैं। यदि आप इस भौगोलिक सीमा में आते हैं, तो अंतिम समय के सर्वर डाउन से बचने के लिए 27 सितंबर 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।

रेलवे की नई भर्तियों, अप्रेंटिस मेरिट लिस्ट और परिणामों की सबसे तेज़ व सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए Job Alert RJ के Telegram और WhatsApp चैनल से जुड़ना न भूलें। आपको आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ!

Leave a Comment

Leave A comment (contact-form)